Alert! 5G Sim के लालच में आप तो नहीं हो रहे धोखाधड़ी का शिकार, ये मैसेज आए तो हो जाएं सावधान
5G Sim Scam:जिस तरह से टेक्नॉलॉजी धीरे-धीरे देश में पैर पसार रही है उस तरह ही ऑनलाइन काम करने वाले भी अपनी नई नई तकनीक निकालते हुए लोगों को ठगने का काम करते हैं। बता दें कि लंबे समय के बाद 1 अक्टूबर से भारत में भी 5G सर्विस को चालू कर दिया गया है। फिलहाल तो यहां अभी देश के 13 बड़े शहरों में ही चालू की गई। जिसमें जियो और एयरटेल द्वारा 5G सर्विस मुहैया करवाई जा रही है।

लेकिन इसी सर्विस की आड़ में ऑनलाइन धोखाधड़ी करने वाले भी जमकर लोगों को चूना लगा रहे हैं। इस संबंध में हाल ही में हैदराबाद पुलिस द्वारा नोटिस जारी किया है। इतना ही नहीं हैदराबाद पुलिस द्वारा एक ट्विटर भी साझा किया गया है। जिसमें लोगों से अनचाही URL पर क्लिक से सावधानी रखनी की जानकारी दी गई है। क्योंकि लोग 4G सिम को 5G सिम में कन्वर्ट करने को लेकर धोखा खा जाते हैं।
सिम को 5G करते समय रखें सावधानी
गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों में ही इस तरह के मामले तेजी से बढ़ते हुए नजर आ रहे हैं। पुलिस के पास लगातार इस तरह के मामलों की शिकायत बढ़ती जा रही है। जिसके मद्देनजर रखते हुए अब लोगों को सावधानी बरतने की भी सलाह दी जा रही है। जिसमें लोगों से 4G और 5G को लेकर आने वाली URL से बचने की सलाह दी गई है। क्योंकि जैसे ही लिंक पर क्लिक किया जाता है लोगों के अकाउंट खाली हो रहे हैं। जिसका ठग फायदा उठा रहे हैं।
5జీ పేరుతో లింక్లు పంపుతున్న సైబర్ మోసగాళ్లు..
— Cyberabad Police (@cyberabadpolice) October 7, 2022
లింక్ ఓపెన్ చేస్తే ఫోన్ హ్యాక్ అయ్యే ప్రమాదం
అలర్ట్ గా లేకపోతే ఆపదలో పడ్డట్టే..
4జీ నుంచి 5జీ సిమ్ అప్డేట్ చేసుకోవాలంటూ లింకులు పంపించి అకౌంట్స్ ఖాళీ చేస్తున్నారు.
ఆయా టెలికాం కంపెనీల పేర్లతో మొబైల్ యూజర్లకు లింక్స్ పంపిస్తున్నారు. pic.twitter.com/hwB7iVQEr1
बता दें कि पुलिस द्वारा लगातार लोगों को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। लेकिन इसके बाद भी इस तरह के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। यदि आप भी उस शहर से आते हैं जहां पर 5G सर्विस चालू हो चुकी है। आपको आपके मोबाइल फोन में 4G से पैक भी सर्विस चालू करवाना है तो आप नजदीकी सिम सेंटर से कांटेक्ट कर सकते हैं। ताकि इस तरह की धोखाधड़ी से बचा जा सके।