गार्ड के लिए मिट्टी के चूल्हे पर रोटी बनाते नजर आए सोनू सूद, लोग बोले- आप हर मामले में सुपर हिट हो
Sonu Sood Viral Video: बॉलीवुड अभिनेता और जरूरतमंद लोगों के मसीहा के नाम से मशहूर सोनू सूद आज भी हमेशा अपने कारनामों को लेकर चर्चाओं का विषय बने रहते हैं लोग उन्हें अभिनेता से ज्यादा एक अच्छे इंसान के रूप में जानते हैं जो हमेशा लोगों की मदद करते हुए नजर आते हैं सोनू सूद पिछले 2 सालों से लगातार जरूरतमंदों की मदद करते हुए नजर आ रहे हैं।

सोनू सूद ने अब तक हजारों लोगों की निस्वार्थ सेवा की है और मदद चौबीसों घंटे उनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मौजूद रहती है। बता दें कि उनके घर के सामने मुंबई में भी जरूरतमंद लोगों की भारी भीड़ देखने को मिलती है। सोनू सूद फिल्मों से ज्यादा अपने मसीहा वाले रूप से पॉपुलर हो चुके हैं। सोशल मीडिया पर सोनू सूद हमेशा एक्टिव नजर आते हैं, हमेशा लोगों को जागरूक करते हुए दिखाई देते हैं।
सोनू सूद का वीडियो वायरल
हाल ही में उनका एक वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि वह अपने हाथों से गार्ड के लिए रोटी बनाते हुए नजर आ रहे हैं। सोनू सूद आदि लोगों को इतना ज्यादा पसंद आया है कि उनका यह वीडियो देखते ही देखते काफी ज्यादा वायरल हो चुका है, सभी मसीहा की जमकर तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि सोनू सूद अपनी गाड़ी से जा रहे होते हैं।
यहाँ पकी रोटी का स्वाद देश का बड़े से बड़े 5 स्टार होटेल नहीं दे सकता ❤️ pic.twitter.com/pDBbliDZBX
— sonu sood (@SonuSood) October 18, 2022
ऐसे में उनकी नजर गार्ड पर पड़ती है जो कि मिट्टी के चूल्हे पर रोटी बनाते हुए नजर आते हैं। ऐसे में सोनू सूद से रहा नहीं जाता है। वहां अपनी गाड़ी को रोककर गार्ड के लिए अपने हाथों से रोटी सेकते हुए नजर आते हैं। सोनू सूद के यह अंदाज लोगों द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया गया है। यही कारण है कि उनका वीडियो अब तक लाखों बार देखा जा चुका है। जिस पर लोग काफी कमेंट्स करते हुए नजर आ रहे हैं।