अर्जुन कपूर को मिला करियर का सबसे बड़ा ब्रेक थ्रू, अल्लू अर्जुन के साथ पुष्पा 2 में आएंगे नजर निभाएंगे यह किरदार
साउथ इंडस्ट्री को दिक्कत कलाकार अल्लू अर्जुन फिल्म पुष्पा को लेकर आज भी चर्चाओं का विषय बने रहते हैं। बता दें कि उनकी फिल्म 300 करोड़ से ज्यादा कमाने वाली फिल्म की लिस्ट में शुमार हो चुकी है। उन्होंने अपने करियर में अनगिनत फिल्मों में काम किया है। लेकिन पुष्पा ने उन्हें एक अलग ही पहचान दी है, और जल्द ही पुष्पा का सीक्वल यानी कि दूसरा पार्ट भी आने वाला है जिसकी शूटिंग भी चालू हो चुकी हैं।

लेकिन अब खबर आ रही है कि फिल्म कुछ दृश्यों में बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर की भी एंट्री हो सकती है। खबरों के अनुसार उन्हें फिल्मों में पुलिस वाले का रोल निभाते हुए देखा जा सकता है। जिसको लेकर निर्देशक और उनके बीच में बात चल रही है। मिली जानकारी के अनुसार फिल्म के निर्माता पुष्पा 2 को और भी ज्यादा बेहतरीन बनाना चाहते हैं। इस वजह से पुराने किरदारों के साथ ही कुछ नए किरदारों की भी एंट्री फिल्म में की जा रही है।
अर्जुन का करियर ख़त्म होने से बचा
फिलहाल तो इस बात की जानकारी सामने नहीं आ पाई है कि अर्जुन कपूर फिल्म में पॉजिटिव रोल निभाएंगे या फिर नेगेटिव लेकिन उनकी फिल्म के निर्देशक सुकुमार के साथ बात चल रही है। आपको याद हो तो पुष्पा में अल्लू अर्जुन के पीछे एक गंजा पुलिसवाला हमेशा लगा रहता है। जिन्होंने अपने किरदार से लोगों के बीच में काफी लोकप्रियता हासिल की है। इतना ही नहीं एक और पुलिस वाले का किरदार फहाद फाजिल ने निभाया था।

हालांकि अब देखने वाली बात हो गई कि अर्जुन कपूर को यदि इंस्पेक्टर का रोल मिलता है। तो यह उनके करियर का एक बड़ा ब्रेक थ्रू साबित हो सकता है। क्योंकि पुष्पा को लेकर लोग पहले से ही काफी ज्यादा उत्साहित नजर आ रहे हैं। ऐसे में बॉलीवुड कलाकार की एंट्री होना उनके लिए भी काफी फायदेमंद होगी और यदि वह फिल्मों में नजर आते हैं, तो वहां बॉलीवुड के इकलौते ऐसे कलाकार होंगे जो कन्नड़ फिल्म में काम करते हुए नजर आएंगे।
अर्जुन कपूर के करियर की बात की जाए तो उन्होंने अब तक कई फिल्मों में काम किया है। लेकिन वह उतना बड़ा मुकाम हासिल करने में सफल नहीं रहे हैं। जिसके लिए वह जाने जाते हैं। अपने करियर में अब तक उन्होंने कई दिग्गज कलाकारों के साथ में अभिनय किया है। हाल ही में उनकी फिल्म एक विलन रिटर्न भी रिलीज हुई है। जिसमें उनका काफी शानदार किरदार देखने को मिला। लेकिन इसके बावजूद भी वह बड़ी शोहरत कमाने में अभी सफल नहीं हुए हैं। वह पिछले एक दशक से ज्यादा समय से बॉलीवुड का हिस्सा है।